कुंभ की तैयारियों के साथ हरिद्वार की पेयजल व्यवस्था भी हो रही मजबूत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Along with preparations for Kumbh, Haridwar's drinking water system is also being strengthened - IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के साथ हरिद्वार नगर की पेयजल व्यवस्था को भी दीर्घकालीन जरूरतों के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है। कुंभ के दौरान बढ़ने वाली पेयजल मांग को पूरा करने के लिए मेला क्षेत्र में नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, वहीं शहर की मौजूदा जल वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका लाभ स्थानीय नागरिकों के साथ कुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा।

जल संस्थान के माध्यम से हरिद्वार नगर में 9.69 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें 5.61 करोड़ रुपये की लागत से करीब साढ़े नौ किलोमीटर नई पेयजल लाइन बिछाने और पुरानी लाइनों को बदलने का कार्य प्रमुख है। सप्तऋषि रोड, दूधाधारी चौक से शांतिकुंज, ब्रह्मपुरी-मनसा देवी मार्ग, बिल्केश्वर कॉलोनी और कनखल में बंगाली अस्पताल से थाना कनखल तक कार्य तेजी से चल रहा है।

जल संस्थान द्वारा पेयजल लाइनों का विस्तार और सुदृढ़ीकरण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भूपतवाला पावन धाम पंपिंग पेयजल आपूर्ति योजना का पुनर्गठन पूरा हो चुका है, जबकि प्राथमिक विद्यालय और श्यामलोक पंपिंग योजनाओं का काम अंतिम चरण में है। पाइपलाइनों के प्रतिस्थापन और वितरण लाइन बिछाने का कार्य भी जारी है।

मेला क्षेत्र में नई योजनाओं और नलकूपों का निर्माण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कुंभ क्षेत्र में अतिरिक्त मांग पूरी करने के लिए पेयजल निगम की 35 योजनाओं पर 29.39 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बैरागी कैंप में 1500 किलोलीटर क्षमता के पानी के टैंक और दो नलकूपों का निर्माण अंतिम चरण में है। लालजीवाला, दक्षद्वीप, गौरीशंकर और पंतद्वीप में पांच आरसीसी रिसाव कुओं तथा दक्षद्वीप, बजरीवाला, सतीद्वीप और बीएचईएल क्षेत्र में पांच नलकूपों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

मेला क्षेत्र की 10 पुरानी पेयजल योजनाओं की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी जारी है। मेला प्रशासन कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहा है। मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर अंतिम चरण के कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment