स्क्रैप व्यापारी के घर धावा बोलकर 10 लाख की डकैती, पत्नी को चाकू मारा, बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Armed robbery worth 10 lakhs at scrap trader's house, wife stabbed, knife held to child's neck - IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में सोमवार देर रात स्क्रैप व्यापारी के घर में घुसे छह नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया, जबकि सात वर्षीय बच्चे युसूफ की गर्दन पर चाकू रखकर परिवार को डराया गया।

कलछीना गांव निवासी सद्दाम स्क्रैप का कारोबार करते हैं और उनके मकान में ही दुकान बनी हुई है। दुकान का काम उनकी पत्नी अफरोजा संभालती हैं। बताया गया कि रात करीब दो बजे बदमाश दुकान का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुए। उन्होंने घर के गेट के पास मिर्च जला दी, जिससे धुआं फैलने पर परिवार के सदस्यों को आंखों में जलन होने लगी। इसी दौरान बदमाशों ने सभी को घेर लिया। सद्दाम ने विरोध किया तो उन्हें रस्सी से बांध दिया गया।

महिला को किया घायल, बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके बाद बदमाशों ने अफरोजा के हाथ में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और उनके कानों के कुंडल व हाथों की अंगूठियां लूट लीं। परिवार के अन्य सदस्यों को डराने के लिए सात वर्षीय युसूफ की गर्दन पर चाकू रख दिया गया। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और आठ लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद सभी को बंधक बनाकर फरार हो गए।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच, खुलासे का दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

सुबह दुकान नहीं खुलने पर ग्रामीण पहुंचे और परिवार को बंधनमुक्त कराया। सूचना पर भोजपुर पुलिस और डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। सद्दाम ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे और उनकी गतिविधियों से लग रहा था कि उन्हें घर के बारे में पहले से जानकारी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।

Share This Article
Leave a comment