भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा शामली नगर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Grand Rath Yatra of Lord Jagannath Taken Out with Devotion and Enthusiasm, Shamli City Resonated with Chants of Devotion IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)।

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस्कॉन प्रचार समिति शामली के तत्वावधान में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के दर्शन किए तथा रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यात्रा के दौरान पूरा नगर जय जगन्नाथ के जयकारों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान जगन्नाथ का स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

रथ यात्रा से पूर्व महाराजा अग्रसेन भवन स्थित हनुमान धाम में भगवान जगन्नाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य स्वागत किया गया और महाआरती संपन्न हुई।

कार्यक्रम इस्कॉन प्रचार समिति कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास के सानिध्य में आयोजित हुआ। रथ यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री जसवंत सैनी, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, दिल्ली विधायक तिलकराम गुप्ता, उद्योगपति पंकज अग्रवाल तथा सुनील संगल ने नारियल फोड़कर किया।

इस्कॉन समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भव्य झांकियों और संकीर्तन के बीच निकली यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

रथ यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर कुटी मंदिर, गांधी चौक, मिक्की मोड़, गांधीगंज मंडी, रेलवे रोड और कोतवाली रोड होते हुए हनुमान टीला पहुंची।

यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु गोपी स्वरूप में नृत्य करते हुए रथ की रस्सी खींचते नजर आए।

दिव्य रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा के दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विनय बंसल, ऋषि अग्रवाल, प्रदीप संगल, पवन बजरंगी, रजनीश अग्रवाल, खुशीराम अरोड़ा, रजत अग्रवाल, रोहित प्रताप, मानिक, सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी, राजराजेश्वरी देवी, पुष्पा प्रिया, पवित्रा देवी दासी, पूजा वर्मा, अंकिता अग्रवाल, डोली त्यागी, रोहित वर्मा, रवि संगल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment