सफाई कर्मचारियों ने जेवर टोल को टोलमुक्त करने की उठाई मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sanitation workers raised a demand to make the Jewar toll free. IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर (शिखर समाचार)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने गुरुवार को यमुना प्राधिकरण और टप्पल क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों तथा वाल्मीकि समाज के लोगों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल को टोलमुक्त किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जेवर टोल प्लाजा पहुंचकर टोल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

सफाई कर्मचारियों की भूमिका को देखते हुए उठाई मांग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

नगर अध्यक्ष संजय ढकोलिया ने बताया कि यमुना प्राधिकरण एवं टप्पल क्षेत्र के सफाई कर्मचारी तथा वाल्मीकि समाज के लोग क्षेत्र की स्वच्छता, विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहायता मिलती है।

टोल शुल्क से पड़ रहा आर्थिक बोझ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने कहा कि यमुना और टप्पल क्षेत्र के अधिकांश सफाई कर्मचारी तथा वाल्मीकि समाज के लोग प्रतिदिन नौकरी, ड्यूटी, सामाजिक कार्यों और अन्य आवश्यक आवागमन के लिए जेवर टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उन्हें बार-बार टोल शुल्क का भुगतान करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।

टोलमुक्त सुविधा की उठी मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

ज्ञापन में मांग की गई है कि स्थानीय पहचान पत्र एवं संबंधित प्रमाणों के आधार पर सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में छूट अथवा पूर्ण टोलमुक्त सुविधा प्रदान की जाए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment