व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : महेश अग्रवाल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
“Harassment of traders will not be tolerated under any circumstances,” said Mahesh Agarwal. IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर समय व्यापारियों के साथ खड़ा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

व्यापारी हितों को सर्वोपरि बताया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

महेश अग्रवाल दिल्ली रोड स्थित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। व्यापार मंडल ने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है और आगे भी इसी प्रकार लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व हापुड़ के एक प्रमुख व्यापारी के यहां डकैती की घटना हुई थी, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया। हालांकि पुलिस को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए कि अपराधी भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का साहस न कर सकें।

बैठक में नगर अध्यक्ष धीरज गर्ग ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह, प्रदेश पदाधिकारी ललित मोदी तथा जिलाध्यक्ष सुनील गोयल ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है और आगे भी कराया जाएगा। किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

छबील लगाकर लोगों को मिली राहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

बैठक के उपरांत भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे दूध की छबील का आयोजन किया गया। लोगों ने मीठे दूध का सेवन कर गर्मी से राहत महसूस की।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष धीरज गर्ग, नगर महामंत्री दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजपा जिला मंत्री अमित शर्मा, रवि मोहन गर्ग, योगेंद्र अग्रवाल, विपुल गर्ग, वीरसैन अग्रवाल, मनीष कंसल, विश्वास गोयल, राहुल गुप्ता, मनीष गोयल, कपिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment