जीएसटी विभाग में 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A clerk in the GST department was arrested while taking a bribe of ₹24,000, causing panic in the department. IMAGE CREDIT TO एंटी करप्शन विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद में एंटी करप्शन टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग में तैनात एक बाबू को 24 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

पुराने जीएसटी मामले के निपटारे के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग में सहायक आयुक्त कार्यालय में तैनात बाबू जयदीप एक पुराने जीएसटी प्रकरण को निपटाने के नाम पर दवा व्यापारी से रिश्वत की मांग कर रहा था। व्यापारी चमन सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 के जीएसटी मामले में बाबू द्वारा 48 हजार रुपये की मांग की जा रही थी और 8 मई से लगातार फोन कर दबाव बनाया जा रहा था।

परेशान होकर व्यापारी ने मेरठ स्थित एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शुक्रवार सुबह एंटी करप्शन टीम हापुड़ पहुंची और योजना के तहत व्यापारी को 24 हजार रुपये देकर बाबू के पास भेजा गया। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विभाग में हड़कंप, आगे की कार्रवाई जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

• 12 मई 2026 – गढ़मुक्तेश्वर में चकबंदी विभाग का एसीओ गिरफ्तार
• 16 मई 2026 – हापुड़ में लेखपाल गिरफ्तार
• 29 मई 2026 – जीएसटी विभाग का बाबू गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment