शामली (शिखर समाचार)। शुक्रवार को शामली कोतवाली परिसर में जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह द्वारा नवनिर्मित भोजनालय कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फीता काटकर किया गया भोजनालय कक्ष का उद्घाटन
डीएम आलोक यादव एवं एसपी एनपी सिंह ने फीता काटकर भोजनालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजनालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर दिया गया विशेष जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने भोजनालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम अर्चना शर्मा, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
