जिलाधिकारी ने किया जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 235 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The District Magistrate inaugurated the district-level chess competition, in which 235 players participated. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

——04 जून से 17 जून तक जनपद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में रामग्या स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा की प्रधानाचार्या रीना सिंह भी उपस्थित रहीं और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के लिए किया प्रेरित

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक सोच को विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए कुल 235 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग द्वारा आगामी दिनों में अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें 04 जून को कबड्डी एवं बास्केटबॉल, 05 जून को जूडो, 06 जून को कुश्ती एवं नेटबॉल, 07 जून को बैडमिंटन तथा 17 जून 2026 को तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अंडर-7, अंडर-9 और अंडर-11 वर्ग के परिणाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

अंडर-7 वर्ग में बालक वर्ग से आरव राणा (डीएवी पब्लिक स्कूल) प्रथम, अरीब गुप्ता (आरएसजे स्कूल) द्वितीय तथा अरज बजाज (रामग्या स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नित्य डेंबला (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) प्रथम, आध्या बिष्ट (जेपी पब्लिक स्कूल) द्वितीय तथा अरना चौहान (द श्रीराम मिलेनियम स्कूल) तृतीय रहीं।

अंडर-9 वर्ग में बालक वर्ग से अव्यान चौधरी (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) प्रथम, अद्वय सिंह (बिलाबॉन्ग हाई स्कूल, नोएडा) द्वितीय तथा अश्विक तनेजा (पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनीशा शर्मा (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) प्रथम, अद्विका सिंह (डीपीएस नोएडा) द्वितीय तथा समृद्धि कुमारी (रामग्या स्कूल, नोएडा) तृतीय रहीं।

अंडर-11 वर्ग में बालक वर्ग से गर्वित जैन (रामग्या स्कूल, नोएडा) प्रथम, इवान बंसल द्वितीय तथा आरव कुमार (सेंट फ्रांसिस स्कूल) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्रेयोवी सिंह (डीपीएस नोएडा) प्रथम, दतिया अग्रवाल (खैतान स्कूल) द्वितीय तथा अश्विका निगम (जेनेसिस ग्लोबल स्कूल) तृतीय रहीं।

अंडर-15 वर्ग के विजेताओं को किया गया सम्मानित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

अंडर-15 वर्ग में बालक वर्ग से विवान पुरी (बाल भारती पब्लिक स्कूल) प्रथम, अविरल यादव (जेपी पब्लिक स्कूल) द्वितीय तथा अर्णव जैन (ऐल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ताशी गोयल (जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा) प्रथम, तविषा ददरवाल (पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल) द्वितीय तथा निकिता महाजन (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल) तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली, रामग्या स्कूल के डायरेक्टर आर. के. केसरी, खेल विभागाध्यक्ष संदीप शर्मा तथा चेस संगठन गौतमबुद्धनगर के सचिव अतुल निगम द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Share This Article
Leave a comment