खोड़ा में हुई सूर्या की हत्या, विशेष समुदाय के युवक पर लगा हत्या का आरोप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
hoda Surya was murdered in Khoda, and a young man from a particular community has been accused of the murder. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली और नोएडा से सटे खोड़ा क्षेत्र में हिंदू युवक सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक मुस्लिम युवक के ऊपर लगा है। सूर्या अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूम रहा था, इसी दौरान उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना का विवरण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सूर्या अपने साथियों के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में तनाव और लोगों की भीड़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

मृतक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना फैलने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना पर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी अस्पताल पहुंचीं और घटना पर दुख व्यक्त किया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment