श्री कुन्द कुन्द जैन कॉलेज में स्व-गणना जागरूकता अभियान आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A self-enumeration awareness campaign was organized at Shri Kund Kund Jain College. IMAGE CREDIT TO REPORTER

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। श्री कुन्द कुन्द जैन (पी.जी.) कॉलेज में शासन एवं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 14 मई 2026 से 21 मई 2026 तक डिजिटल माध्यम से ‘शिक्षा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों’ हेतु स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है।

जनगणना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया गया

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई सटीक जानकारी के आधार पर ही भविष्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता इस प्रक्रिया में अत्यंत आवश्यक है।

युवाओं की भूमिका और डिजिटल सहभागिता पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार बंसल ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग डिजिटल इंडिया की पहचान है। यदि युवा शक्ति इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ती है तो जनगणना-2027 को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं की गणना सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्व-गणना को संकल्प के रूप में अपनाते हुए डिजिटल माध्यम से सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का प्रण लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. संजीव कुमार, ई. आशीष जैन, विकास जैन, निखिल चौहान, रजत गुप्ता एवं मुकुल जैन सहित भारी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment