जानसठ प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने मंगल सिंह गुर्जर, अमित शर्मा महासचिव नियुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mangal Singh Gurjar has been elected as the president of the Jansath Press Club, and Amit Sharma has been appointed as the general secretary. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

खतौली/मुजफ्फर नगर (शिखर समाचार)। जानसठ प्रेस क्लब की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मंगल सिंह गुर्जर को अध्यक्ष एवं अमित शर्मा को महासचिव चुना गया। वहीं अशोक काकरान तथा आरिफ शीशमहली एडवोकेट को संरक्षक बनाया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष ने कार्यकाल और संगठन की भूमिका पर रखे विचार

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि उन्होंने अध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और सभी पत्रकार साथियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि संगठन के नियमों के अनुसार समय-समय पर चुनाव एवं नई कार्यकारिणी का गठन आवश्यक होता है, इसी उद्देश्य से संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बैठक में अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। निशांत कांबोज एडवोकेट को कोषाध्यक्ष, अनुज कुमार सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव प्रजापति उर्फ मिंटू को उपाध्यक्ष, जगदीश प्रजापति को सहसचिव, अजय खत्री को संगठन मंत्री, सुशील कुमार को मीडिया प्रभारी तथा भवन सिंह को ऑडिटर चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक में सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पत्रकार साथियों ने स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।

Share This Article
Leave a comment