गंगा नहर पटरी मार्ग किनारे कूड़े में मिली सरकारी दवाइयां, जांच शुरू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Government medicines were found dumped in garbage along the Ganga Canal track road, and an investigation has been initiated. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

खतौली/मुजफ्फर नगर (शिखर समाचार)। गंगा नहर पटरी मार्ग किनारे कूड़े के ढेर में सरकारी दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

कूड़े में मिलीं सरकारी दवाइयां

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सुबह टहलने निकले लोगों ने कूड़े के बीच बड़ी मात्रा में दवाइयां पड़ी देखीं। इनमें कुछ दवाइयां एक्सपायर हो चुकी थीं, जबकि कई दवाइयों की वैधता अभी बाकी थी। दवाइयों पर सरकारी मोहर भी लगी हुई थी।

मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और वहां पड़ी दवाइयों को एकत्र कर सील कराया। उन्होंने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि यह गंभीर लापरवाही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद सामने आएगा सच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने बताया कि बरामद दवाइयों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में कुछ दवाइयां एक्सपायर मिली हैं, जबकि कुछ अभी उपयोग योग्य हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि दवाइयां कहां से आईं और किसने उन्हें वहां फेंका।

स्थानीय लोगों ने दवाइयों की खरीद, वितरण और स्टॉक रजिस्टर की भी जांच कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सरकारी दवाइयों का इस तरह कूड़े में मिलना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment