गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंजय सिंह शुक्रवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर में जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के बाद तैयार किए गए सीसीटीएनएस एवं विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क तथा भोजनालय का फीता काटकर लोकार्पण किया।
थाना परिसर में सुविधाओं का निरीक्षण
इस दौरान एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनात रिक्रूट आरक्षियों के साथ भोजन भी किया तथा उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण, अनुशासन और आमजन के प्रति बेहतर व्यवहार बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी।
कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, संजीव त्यागी, मदहत अली मुखिया, नोजर प्रधान सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
