शामली (शिखर समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों के परिवारों की प्रेरणादायक महिलाओं और बेटियों को सम्मानित करने के क्रम में जनपद शामली की बेटी स्वाति रोझा को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में सम्मानित किया गया।
साहस और प्रेरणा के लिए सम्मानित हुई स्वाति रोझा
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्ष द्वारा उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह की पुत्री स्वाति रोझा को उनके साहसिक एवं प्रेरणादायक कार्यों के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
स्वाति रोझा एक लोकप्रिय यूट्यूबर, मोटोव्लॉगर और फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 4.5 लाख सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने मोटरसाइकिल से देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की धार्मिक यात्रा पूरी कर साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है।
युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/
उनकी यह यात्रा युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। स्वाति रोझा की इस साहसिक यात्रा से प्रभावित होकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी उनसे मुलाकात की थी और अपने निजी खर्च पर उन्हें आंध्र प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई थी।
पुलिस अधीक्षक ने भी स्वाति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, और पुलिस विभाग में इस उपलब्धि के कारण खुशी का माहौल है।
