बिजनौर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय शस्त्र गिरोह का पर्दाफाश, 17 अवैध असलहे और उपकरण बरामद, 8 गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bijnor Police bust inter-state arms gang: 17 illegal weapons and equipment seized, 8 arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

——-होली पर हुई डॉक्टर राजकुमार की हत्या के तार अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े

बिजनौर (शिखर समाचार)। जनपद के स्योहारा, धामपुर और नूरपुर थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल, 11 तमंचे और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

होली के दिन हुई हत्या का मामला जुड़ा गिरोह से

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/youth-seriously-injured-in-hit-and-run-case-in-ghaziabad-2026-03-09

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार ने बताया कि होली के दिन नगीना क्षेत्र में डॉक्टर राजकुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शूटर विकास उर्फ छोटू ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा धामपुर क्षेत्र के तिवड़ी निवासी आर्यन उर्फ राजन से खरीदा था।

मुख्य सप्लायर आरिफ गिरफ्तार, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

पुलिस ने जब इस मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई तो अमरोहा जनपद के नौगावां सादात निवासी आरिफ का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरिफ को नूरपुर क्षेत्र में हथियारों की डिलीवरी के समय गिरफ्तार किया। आरिफ की निशानदेही पर स्योहारा, धामपुर और नूरपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिसमें सात अन्य आरोपी भी पकड़े गए।

बरामद हथियार और उपकरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की 6 पिस्टल और 315 बोर के 11 तमंचे बरामद किए गए। मुख्य आरोपी आरिफ की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री पर भी छापा मारा, जहां ड्रिल मशीन, भट्टी और अन्य औजार बरामद किए गए।

गिरोह का नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/social-felicitation-of-bjps-newly-appointed/

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियार बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा था। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अब तक कितने हथियार कहां-कहां सप्लाई किए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment