डासना में जीडीए का बुलडोज़र : 12,000 वर्ग मीटर में बस रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त, विरोध के बीच बड़ी कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA’s Bulldozer in Dasna: Illegal colony spread over 12,000 square meters demolished; major action amid protests IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डासना के भूडगढ़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने लगभग 12,000 वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोज़र चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस और प्राधिकरण की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया।

भूडगढ़ी रोड पर अवैध प्लॉटिंग का खुलासा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

प्राधिकरण के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 की टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई रविवार को की गई। जांच में सामने आया कि भूडगढ़ी रोड डासना में खसरा नंबर 2575 और 2657 की करीब 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

वहीं गंगा पेपर मिल के पीछे भूडगढ़ी क्षेत्र में भी करीब 6000 वर्ग मीटर जमीन पर कच्ची सड़क बनाकर और चिनाई कर प्लॉटिंग की जा रही थी।

बुलडोज़र चलाकर सड़क, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस ढहाए

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

प्राधिकरण ने इन दोनों मामलों में पहले ही ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे, जिनके अनुपालन में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम ने कॉलोनी में बनाई गई सड़कें, बाउंड्री वॉल, साइट ऑफिस और अन्य अवैध निर्माण को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर और निर्माणकर्ताओं ने भारी विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

Share This Article
Leave a comment