नया गाजियाबाद : हरनंदीपुरम से एरोसिटी तक, 3300 करोड़ के बजट से संवरेगी शहर की सूरत

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
New Ghaziabad: The city’s appearance will be transformed from Harnandipuram to Aerocity with a budget of ₹3,300 crore. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब शहर को एक नई वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी में है। उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के नेतृत्व में प्राधिकरण ने शहर के समग्र विकास के लिए विज़न 2026 का खाका तैयार कर लिया है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राधिकरण ने 328700 लाख (लगभग 3287 करोड़) के व्यय का भारी भरकम लक्ष्य रखा है, जिससे हरनंदीपुरम आवासीय योजना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

हरनंदीपुरम : दिल्ली एनसीआर का नया रिहायशी हब

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

गाजियाबाद के ड्रीम प्रोजेक्ट हरनंदीपुरम के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर चल रही है। अब तक 79 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है, जबकि 130 हेक्टेयर के लिए किसानों ने सहमति दे दी है। इस योजना के लिए 2384 करोड़ का बजट प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 400 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। कंसल्टेंट द्वारा संशोधित डीपीआर जल्द ही बोर्ड के समक्ष रखी जाएगी।

राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा 55 हजारी स्टेडियम और एरोसिटी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/

खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है कि राजनगर एक्सटेंशन के ग्राम मोरटी और अटौर में 31 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। 450 करोड़ की लागत वाले इस स्टेडियम में 55000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। खास बात यह है कि स्टेडियम के चारों ओर एरोसिटी की तर्ज पर एक इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसमें लग्जरी होटल, शॉपिंग मॉल, स्पोर्ट्स एकेडमी और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी।

सड़कों का जाल और जाम से मुक्ति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/

प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन की जोनल सड़कों को मार्च से जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा, 100 करोड़ की लागत से एलिवेटेड रोड पर इंदिरापुरम से दिल्ली और दिल्ली से वसुंधरा की ओर जाने के लिए स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। हापुड़ चुंगी से डायमंड कट तक फ्लाईओवर और सेठ मुकुंदलाल चौराहे को सिग्नल फ्री बनाने की योजना पर भी मुहर लग गई है।

थीम आधारित पार्कों से हरा भरा होगा शहर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/social-felicitation-of-bjps-newly-appointed/

गाजियाबाद को गार्डन सिटी बनाने के लिए जीडीए ने करोड़ों की लागत से चार बड़े थीम पार्क प्रस्तावित किए हैं: जिसमें रामायण थीम पार्क (कोयल एन्क्लेव): 26.26 करोड़
डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क (राजेंद्र नगर): 53 करोड़
विकसित भारत पार्क (मधुबन बापूधाम): 45 करोड़
संस्कृति दर्शन पार्क (इंदिरापुरम): 16 करोड़
साथ ही, 143 एकड़ में फैले सिटी फॉरेस्ट का 55 करोड़ से कायाकल्प होगा, जहाँ डायनासोर पार्क और जंगल स्टे जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

हिंडन तटबंध और सुव्यवस्थित चौराहे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

बाढ़ नियंत्रण और यातायात को बेहतर करने के लिए हिंडन नदी पर तटबंध बनाया जाएगा, जिसके किनारे भविष्य में रिवरफ्रंट विकसित करने की योजना है। शहर के 10 प्रमुख चौराहों (जैसे होली चाइल्ड, अजनारा और हिन्ट चौक) को ग्रीनलैंड थीम पर सुंदर बनाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment