20 बीघा में बस रही अवैध कॉलोनी पर जीडीए का बुलडोजर, दुहाई सैतली में बड़ी कार्रवाई

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA’s bulldozer action on an illegal colony being developed over 20 bighas; major crackdown in Duhai Saitli IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम दुहाई और सैतली में लगभग 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को प्रवर्तन जोन 02 की टीम ने ध्वस्त कर दिया।

मुरादनगर में बुलडोजर कार्रवाई

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जीडीए की टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया गया कि संबंधित कॉलोनी का विकास बिना वैध अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था। पूर्व में नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसके बाद प्राधिकरण ने कठोर रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई अमल में लाई।

अवैध संरचनाओं का ध्वस्तीकरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कार्रवाई के दौरान साइट कार्यालय, अस्थायी निर्माण, प्लॉटिंग से संबंधित ढांचे और अन्य अवैध संरचनाओं को जेसीबी मशीनों की मदद से गिरा दिया गया। पूरी कार्रवाई सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन 02 के स्टाफ और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

जीडीए की चेतावनी और आमजन से अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रवर्तन जोन 02 की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि अवैध निर्माण करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment