ईंट से वार कर युवक की हत्या, 12 घंटे में खुलासा; मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Youth murdered by being struck with a brick; case solved within 12 hours. During an encounter, two accused were injured and three were arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम हरसौली में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्यूबवेल पर मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शुक्रवार रात हरसौली स्थित एक ट्यूबवेल पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राजा उर्फ अरुण पुत्र सोमपाल, निवासी ऊन पट्टी लाखिया, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, एक गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जांच के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सांझक गांव के एक आम के बाग में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोहनवीर उर्फ पिंटू पुत्र ब्रह्म सिंह और विकास पुत्र रणधीर घायल हो गए, जबकि राजीव उर्फ राजू पुत्र बिलेन्द्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब के दौरान विवाद में हुई हत्या

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे। घटना वाले दिन सभी ट्यूबवेल पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान विवाद होने पर आरोपियों ने ईंट से वार कर अरुण की हत्या कर दी और शव मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह मौजूद रहे। कार्रवाई में थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के साथ पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment