हाईवे पर गिरे चार लाख रुपये पुलिस ने लौटाए, ईमानदारी दिखाने वाले युवक को मिलेगा सम्मान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
₹4 lakh found on highway returned by police; the honest youth who showed integrity will be honored. IMAGE CREDIT TO POLICE

शामली (शिखर समाचार)।

काबडौल पुल के पास हाईवे पर गिरे चार लाख रुपये शहर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर सही मालिक को सौंप दिए। पूरी जांच और बैंक से पुष्टि के बाद ही रकम सुपुर्द की गई।

सड़क पर गिरे नोटों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि 22 अप्रैल को फुगाना थाना क्षेत्र के निवासी अमित कुमार को हाईवे पर एक बाइक सवार के बैग से गिरते रुपये मिले। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार दिनकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर बिखरी नोटों की गड्डियां कब्जे में लेकर थाने में जमा कराईं।

जांच और बैंक सत्यापन के बाद मालिक की पहचान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जांच के दौरान करनाल जिले के कुंजपुरा थाना क्षेत्र निवासी विद्यासागर ने थाने पहुंचकर रुपये अपनी होने की पुष्टि की। बैंक विवरण और अन्य तथ्यों के मिलान के बाद स्पष्ट हुआ कि विद्यासागर ने 35 लाख रुपये निकाले थे, जिनमें से चार लाख रुपये रास्ते में गिर गए थे। पुलिस ने सत्यापन के बाद रकम विद्यासागर को सौंप दी। साथ ही ईमानदारी का परिचय देने वाले अमित कुमार को सम्मानित करने की घोषणा की गई।

Share This Article
Leave a comment