हत्या और जानलेवा हमले के तीन वांछित आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
₹50,000 Reward Announced for Information Leading to the Arrest of Each of Three Wanted Accused in Murder and Attempted Murder Cases. IMAGE CREDIT TO पुलिस

मेरठ (शिखर समाचार)। मेरठ परिक्षेत्र के बुलंदशहर जनपद में हत्या, बलवा और जानलेवा हमले के मामलों में वांछित तीन आरोपियों पर पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जनपदीय पुलिस की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है। इन आरोपियों में रामकुमार पुत्र छज्जन सिंह निवासी गिरधारी नगर, कोतवाली नगर बुलंदशहर, रोहित उर्फ कारतूस पुत्र सुंदर निवासी मोहम्मदपुर शाहबाद, थाना सेक्टर-23 द्वारका, दिल्ली तथा गौरव राठी उर्फ चिंटू पुत्र कपिल निवासी खंडेवाला, थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम शामिल हैं। रामकुमार कोतवाली नगर में दर्ज हत्या के मामले में वांछित है, जबकि रोहित और गौरव ककोड़ थाने में दर्ज हत्या, बलवा और जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित हैं।

तीन वांछित आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार रामकुमार के खिलाफ बुलंदशहर में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रोहित और गौरव के विरुद्ध बुलंदशहर के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, पटौदी और सोहना के विभिन्न थानों में भी मामले दर्ज हैं।

15 दिनों में 19 आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम, आठ गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मेरठ परिक्षेत्र के चारों जनपदों में पिछले 15 दिनों के दौरान कुल 19 वांछित एवं फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। इनमें से आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने शेष इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी, नए इनाम घोषित कराने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं।

Share This Article
Leave a comment