चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक घायल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Watchman murder case solved; two accused arrested, one injured in an encounter IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। चरथावल क्षेत्र में हुए चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, डंडा, मोटरसाइकिल तथा अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

घटना 24 अप्रैल की रात की है, जब किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में तैनात चौकीदार राजू की सिर और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई आदेश कुमार की तहरीर पर थाना चरथावल में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीमों का गठन किया।
दो मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम किशनपुरा के जंगल में ट्यूबवेल पर छिपे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुरानी रंजिश में रची गई हत्या की साजिश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन पुत्र सुगनचंद निवासी किशनपुरा थाना चरथावल और नितिन उर्फ नितीश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम तेजलहेड़ा थाना छपार के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि मोहन पिछले 18-20 वर्षों से मृतक की दुकान में किराए पर इलेक्ट्रिक की दुकान करता था। दुकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मोहन ने अपने साढ़ू के पुत्र नितिन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। घटना के दौरान नितिन के हाथ में चोट लगने से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

हथियार और वाहन बरामद, टीम को इनाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस ने निशानदेही पर फावड़ा, डंडा, बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल, तमंचा 315 बोर, तमंचा 12 बोर तथा कारतूस बरामद किए। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया, निरीक्षक जसबीर सिंह, उपनिरीक्षक मोहित सिंह, उपनिरीक्षक अजय गौड़, उपनिरीक्षक नंदकिशोर शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक परविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गोविंद चौधरी, हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल राहुल गिरी, कांस्टेबल तेजेंद्र धामा और कांस्टेबल राहुल कुमार की अहम भूमिका रही। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

Share This Article
Leave a comment