राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा थानाभवन, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Thanabhawan Resonates with Chants of Radha-Krishna; Devotees Dance to Devotional Songs Until Late at Night IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार रात श्री जय माता दी सेवा समिति थानाभवन के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे। राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजनों का आनंद लिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ भजन संध्या का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमानों तथा आचार्य पंडित राजकमल भट्ट, आचार्य सिद्धार्थ वशिष्ठ और ऋतिक माधव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक अहम मित्तल, तनु कश्यप, कुंवारी प्रिया और आचार्य सिद्धार्थ वत्स ने राधा-कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते रहे।

गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन समिति के प्रयासों को सराहा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

धार्मिक उत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग पहुंचे। अतिथियों ने राधा-कृष्ण के दरबार में हाजिरी लगाई और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ललित अरोरा, रोमेश कश्यप, अश्वनी कुमार और नितिन सिंघल ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से आस्था, संस्कार, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर कन्हैया अनेजा, हरीश सैनी, वासु जुनेजा, सचिन कुमार, प्रदीप शर्मा, वरुण नारंग, हिमांशु गोयल, अंकित अरोरा, तरुण आर्य, राहुल भटनागर, विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, वंश सैनी, शगुन कंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment