जयपुर (शिखर समाचार)। ज्योतिष, हस्तरेखा और वास्तु के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों से उल्लेखनीय कार्य कर रहे वास्तु विशेषज्ञ प्रोफेसर बख्शीश सिंह बावा को सर्वमंगल जन सेवा संस्थान, जयपुर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में 24 कैरेट गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने उन्हें ‘ज्योतिष गौरव रत्न’ की मानद उपाधि से भी नवाजा।
सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को जयपुर में किया गया। संस्था की ओर से जारी सम्मान पत्र में प्रोफेसर बख्शीश सिंह बावा को ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया गया है। सम्मान पत्र में उनके ज्योतिषीय ज्ञान, साधना एवं समाजोपयोगी योगदान को प्रेरणादायक बताया गया है।
25 वर्षों से ज्योतिष और हस्तरेखा के क्षेत्र में कर रहे कार्य
संस्था के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रोफेसर बख्शीश सिंह बावा ने लंबे समय से ज्योतिष और हस्तरेखा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके ज्ञान और अनुभव से बड़ी संख्या में लोगों को मार्गदर्शन मिला है। ऐसे विद्वानों का सम्मान समाज में ज्ञान और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
संस्था के उपाध्यक्ष संदीप भार्गव ने बताया कि प्रोफेसर बख्शीश सिंह बावा करीब 25 वर्षों से ज्योतिष एवं हस्तरेखा के क्षेत्र में साधना और सेवाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही वे युवाओं को इस विद्या का प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं। सचिव अभिमन्यु पाराशर ने कहा कि समाजोपयोगी कार्य करने वाले विद्वानों का सम्मान करना संस्था के उद्देश्यों का हिस्सा है।
24 कैरेट गोल्ड मेडल और ‘ज्योतिष गौरव रत्न’ से नवाजा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/prasoon-joshi-appointed-chairman/
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेश वाधवानी और सह-सचिव गोपाल भाई सहित ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा एवं समाजसेवा से जुड़े लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रोफेसर बख्शीश सिंह बावा को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
