लखनऊ (शिखर समाचार)। वरिष्ठ पत्रकार ललित रायजादा और छायाकार पत्रकार आरबी थापा के निधन पर बुधवार को यूपी प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
यूपी प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकारों को दी श्रद्धांजलि
शोक सभा में वक्ताओं ने ललित रायजादा और आरबी थापा के पत्रकारिता जीवन से जुड़े विभिन्न संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि दोनों पत्रकारों ने अपने कार्य और अनुभवों के माध्यम से पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए समय की यादें साझा करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों के जीवन परिचय, अनुभवों और पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को संकलित करने के लिए एक डायरी तैयार करने का सुझाव भी दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके अनुभवों से परिचित हो सकें।
वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान और संस्मरणों को संकलित करने का सुझाव
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शोक सभा में अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्रा ने राज्य सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार सिंह, हसीब सिद्दीकी, सुरेश बहादुर सिंह, गोविंद पंत राजू, वासेंद्र मिश्र, संजय जोहरी, शिवशरण सिंह, विश्वदेवराव, प्रेमकांत तिवारी, त्रिलोचन सिंह, अशोक राजपूत, अनिल त्रिपाठी, राजीव तिवारी बाबा, मोहम्मद जान तुर्की, शिव विजय सिंह, जुबेर अहमद, नजम एहसन और अनिल सैनी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
