गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
थाना कवि नगर क्षेत्र के आरडीसी स्थित तनिष्क के शोरूम में सेल्सकर्मी नितिन ने ही चोरी का षड्यंत्र रख दिया। नितिन अपने कुछ साथियों के साथ शोरूम का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने दुकान की चाबी रखने वाले गौतम राज को हिरासत में ले लिया है और नितिन व उसके साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
सेल्सकर्मी ने ही रचा चोरी का षड्यंत्र
सहायक पुलिस आयुक्त कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना कवि नगर पर सुबह के समय सूचना प्राप्त हुई थी कि आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में चोरी हुई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें शोरूम के अंदर कार्य करने वाला सेल्सकर्मी नितिन अपने साथियों के साथ शोरूम का ताला खोलकर अंदर दाखिल होता हुआ दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
सीसीटीवी के आधार पर नितिन और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की 5 टीम बनाई गई है। जांच में यह भी सामने आया कि शोरूम की चाबी राज गौतम के पास रहती थी।
राज गौतम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा और फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
