दादरी विधानसभा के ग्राम बिसाहड़ा में प्रस्तावित 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A review meeting was held regarding the proposed construction of a 100-bed hospital in Bisahda village under Dadri Assembly constituency. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जनपद गौतमबुद्धनगर की दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिसाहड़ा में प्रस्तावित 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय के निर्माण को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दादरी विधायक तेजपाल नागर की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की प्रगति और आवश्यक औपचारिकताओं की समीक्षा की।

भूमि चिन्हांकन और तकनीकी प्रक्रियाओं पर चर्चा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक के दौरान चिकित्सालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन, राजस्व अभिलेखों की स्थिति तथा निर्माण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अन्य विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को लेकर भी कई प्रस्ताव अधिकारियों के समक्ष रखे।

जिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता और उससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि के चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी कर शासन को नियमानुसार आख्या भेजी जाए, ताकि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद शालिनी गुप्ता, तहसीलदार दादरी प्रतीक चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंदन सोनी तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment