भगवान महर्षि वाल्मीकि तीर्थ धाम अमृतसर सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“The poster of the Bhagwan Maharshi Valmiki Tirth Dham Amritsar conference was released.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल द्वारा शनिवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि तीर्थ धाम अमृतसर में 24 एवं 25 मई को आयोजित होने वाले विशाल सम्मेलन एवं यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें निमंत्रण पत्र भेंट कर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।

सम्मेलन का उद्देश्य और समाजिक संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और समाज में शिक्षा, एकता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके अलावा आगामी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि, महासचिव अश्वनी तेश्वर, प्रदीप टांक, प्रसिद्ध कवि एवं शायर मनीष गहलोत, दीपक चंद्रा, सुनील चंद्रा, पूर्व बैंक प्रबंधक एवं नामित सभासद मीरा चावला, पूर्व सभासद सोनू चावला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment