पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान, बांटे गए कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
PM Poshan Scheme Cooks Honored, Cashless Health Cards Distributed IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों के सम्मान और कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ, जबकि जिले की तीनों तहसीलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रसोइयों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।

रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका, किया गया सम्मान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कविता मादरे और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण रहीं। जिला महामंत्री राहुल, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली और विनोद गुप्ता समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पीएम पोषण योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने में उनका योगदान अहम है। सरकार रसोइयों के सम्मान, सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है।

मानदेय बढ़ने से रसोइयों में खुशी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मासिक मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने तथा ड्रेस भत्ता पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की है। इससे जिले के रसोइयों में भी खुशी का माहौल रहा।

Share This Article
Leave a comment