तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, एनएच 334 पर गोभी से लदी पिकअप पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Overspeeding caused an accident on NH 334, where a pickup loaded with cauliflower overturned, leaving the driver seriously injured IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब हापुड़ की ओर आ रही बंद गोभी से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क पर फैली गोभी की बोरियों से मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया।

बुलंदशहर में पिकअप पलटी: सड़क पर बिखरी गोभी

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-bjp-councillor-sheetal-deol-survives-shooting-attack-in-ghaziabad-201761836198565.html

मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जिले के स्याना निवासी अजीत बंद गोभी से लदी पिकअप लेकर हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह सादिकपुर गांव के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई और उसमें भरी गोभी सड़क पर बिखर गई।

पिकअप हादसे में घायल चालक को रेस्क्यू: पुलिस ने तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gda-bulldozer-cleared-unauthorized-colonies/

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर निकाला। सूचना पर हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और अंधेरे में सामने से आए वाहन की टक्कर के चलते हुआ। पिकअप के पलटने से हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस टीम ने सड़क पर बिखरी गोभी हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment