अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शामली में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On International Yoga Day, thousands of people in Shamli practiced yoga and conveyed the message of a healthy lifestyle. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के वीवी इंटर कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही। कार्यक्रम में हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, ब्लॉक प्रमुख जयदेव मलिक, जिलाधिकारी आलोक यादव तथा परियोजना निदेशक प्रेमचंद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग विद्या को वर्ष 2015 में वैश्विक पहचान मिली और आज 180 से अधिक देशों ने योग को अपनाया है। उन्होंने योग को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

योग प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ अभ्यास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिलाधिकारी आलोक यादव तथा आयुष विभाग के अधिकारियों ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग गुरु डॉ. करण सिंह मलिक, डॉ. कुमुद शर्मा, योगाचार्य अमित कुमार तथा राजकुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया।

योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया। बड़ी संख्या में योग संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन गया।

Share This Article
Leave a comment