12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ गौतम बुद्ध नगर, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
On the 12th International Yoga Day, Gautam Buddh Nagar became immersed in yoga, with thousands of people participating in a mass yoga session. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौतमबुद्धनगर जनपद योगमय वातावरण में सराबोर नजर आया। इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)’ पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन पूरे उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ किया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्रमुख स्थलों पर भव्य योग कार्यक्रम

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जनपद के दो प्रमुख स्थलों—शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा तथा सेक्टर-21ए नोएडा स्थित इंडोर स्टेडियम—में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया।

मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा और नरेंद्र भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया।

प्रधानमंत्री के संदेश का हुआ सीधा प्रसारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और उनके योग संदेश को सुना। इसके बाद राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा गुब्बारे छोड़कर सामूहिक योगाभ्यास की शुरुआत कराई।

अपने संबोधन में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त बनाती है। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ को सभी आयु वर्ग के लिए प्रेरणादायी बताया और नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

योग सत्र और प्रशासनिक सहभागिता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

योग सत्र का संचालन योगाचार्य योगी अनुराग और आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक कुलभूषण धर दुबे ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, कॉरपोरेट संस्थानों, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक और योगमय समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Share This Article
Leave a comment