जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी : जिलाधिकारी

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Negligence in Resolving Public Grievances Will Not Be Tolerated Under Any Circumstances: District Magistrate — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तीनों तहसीलों में कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने ऊन तहसील में सुनीं जनसमस्याएं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

तहसील ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक यादव ने की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

भूमि विवादों से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

जनसेवा शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

संपूर्ण समाधान दिवस के साथ विशेष जनसेवा शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्रों की प्राप्ति, पंजीकरण, सत्यापन और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की गई।

अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया।

तीनों तहसीलों में 102 शिकायतें प्राप्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

तहसील ऊन में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

वहीं तहसील शामली में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार तहसील कैराना में मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

Share This Article
Leave a comment