चलती कार बनी आग का गोला, NH-9 पर मचा हड़कंप

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
A moving car turned into a fireball, causing panic on NH-9. IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।

चलते वाहन में अचानक लगी आग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रही एक कार पिलखुवा फ्लाईओवर के पिलर नंबर 91 के पास पहुंची ही थी कि उसमें से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। समय रहते कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई कार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Share This Article
Leave a comment