हापुड़ (शिखर समाचार)। विश्व मलेरिया दिवस 2026 के अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा मुकिमपुर स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना और बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य शिक्षा सत्र
यह कार्यक्रम प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. (ब्रिगेडियर) विनीत रस्तोगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ तथा इसका समन्वयन असिस्टेंट प्रोफेसर कम स्टैटिस्टिशियन शुभम कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरशद हुसैन (सीनियर रेजिडेंट) तथा एमबीबीएस छात्र छात्राओं उस्बा खालिद, उर्वशी सैनी और रोहन थूबे ने स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किए। इनमें मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार के महत्व पर जानकारी दी गई।
छात्रों और चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम में डॉ. सिनीश टी.वी. (सीनियर रेजिडेंट) और डॉ. धर्मिंदर सिंह (पीजी रेजिडेंट) का भी विशेष योगदान रहा। एमबीबीएस बैच 2023 के छात्रों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत किया और समुदाय से संवाद स्थापित किया।
इस दौरान लोगों को मलेरिया से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए, जिनमें घरों के आसपास जमा पानी हटाना, मच्छरदानी का उपयोग करना और स्वच्छता बनाए रखना शामिल है, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
मलेरिया बचाव के उपाय और संस्थान की सराहना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
यह आयोजन इस वर्ष की वैश्विक थीम “मलेरिया उन्मूलन के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” के अनुरूप रहा। संस्थान की प्राचार्या डॉ. बर्खा गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल, महाप्रबंधक एन. वर्धराजन, निदेशक रघुवर दत्त और चिकित्सा अधीक्षक मेजर जनरल डॉ. सी. एस. अहलुवालिया ने कार्यक्रम की सराहना की।
संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. जे. रामचंद्रन तथा उपाध्यक्ष राम्या रामचंद्रन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में सहायक हैं।
