कुंभ मेला-2027 की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक, पैदल मार्गों और भीड़ नियंत्रण पर हुआ मंथन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Meeting Held on Traffic Management for Kumbh Mela 2027; Deliberations on Pedestrian Routes and Crowd Control IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। कुंभ मेला-2027 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्य नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेले के दौरान संभावित यातायात दबाव, श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात संबंधी चुनौतियों का पूर्व आकलन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

उत्तराखंड शासन ने मार्च 2026 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में यातायात नियंत्रण उपसमिति का गठन किया था। समिति में देहरादून, ऋषिकेश और टिहरी के संबंधित अधिकारियों के अलावा धर्मशाला, अखाड़ा, होटल, आश्रम, टैक्सी संचालक, रोडवेज, रेलवे मुरादाबाद और परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है। समिति सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुंभ के दौरान यातायात को सुचारु, सुरक्षित और बाधामुक्त रखने के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी।

कुंभ मेला-2027 के लिए यातायात व्यवस्था की समीक्षा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए प्रस्तावित पैदल मार्गों की विस्तृत समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्गों को व्यवस्थित रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन में सभी विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

पैदल मार्ग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह, सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र भट्ट, हरिश सिंह बिष्ट, विशाल चंद्र, प्रवीण आलोक, विपी भट्ट, योगेश कुमार, एचडी भट्ट, विपेंद्र, हितेश कुमार और संदीप नेगी मौजूद रहे। ऑनलाइन माध्यम से नरेंद्रनगर के उपजिलाधिकारी आशीष तथा ऋषिकेश की उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी भी बैठक से जुड़ीं।

Share This Article
Leave a comment