उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, 16 अधिकारियों के विभाग बदले

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Massive Transfer of IAS Officers in Uttar Pradesh IMAGE CREDIT TO PROFILE

लखनऊ(शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े बदलाव में कई मंडलायुक्त, सचिव और महानिदेशक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

नए आदेशों के बाद यूपी प्रशासन में बड़े फेरबदल, प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/haryanvi-actor-uttar-kumar-discharged-from-hospital-135934759.html

नए आदेशों के अनुसार विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनामिका सिंह को बरेली का कमिश्नर बनाया गया है। किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मनीषा त्रिघाटिया को महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग का सचिव बनाया गया है। चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष की जिम्मेदारी दी गई है। बी. चंद्रकला को सचिव वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक सुधारों में नई ऊर्जा: कंचन वर्मा, मोनिका रानी और रोशन जैकब को मिली अहम जिम्मेदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/uttar-kumar-taken-into-custody-in-rape-case/

कंचन वर्मा को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद बनाया गया है। मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। रोशन जैकब को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है।

सरकार ने अपर्णा यू को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। वहीं रंजन कुमार से खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रभार हटा दिया गया है, लेकिन वे प्रमुख सचिव आयुष बने रहेंगे।

नए प्रभार से सशक्त हुआ प्रशासन: सुहास एल वाई और संजय कुमार खत्री को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/registration-date-for-siddharth-bihar-flats/

सुहास एल वाई को युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय कुमार खत्री को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही राजेश कुमार द्वितीय को महानिदेशक पर्यटन बनाया गया है और बृजेश नारायण सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। यह बड़ा फेरबदल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment