हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Haryanvi Actor Uttar Kumar Arrested by Police in Rape Case IMAGE CREDIT TO POLICE & PROFILE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर कुमार को जब कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का फरमान सुना दिया। उत्तर कुमार के वकीलों ने कोर्ट में तमाम दलील पेश की लेकिन उसके बाद भी कोर्ट ने अपना फैसला नहीं बदला। आपको बता दे कि थाना शालीमार गार्डन पर एक युवती ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाते हुये शिकायत दी थी, जिस पर तत्काल ही सुसंगत धाराओं में थाना शालीमार गार्डन पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

युवती के दुष्कर्म आरोप के बाद उत्तर कुमार गिरफ्तार, पुलिस ने की गंभीर जांच

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/haryanvi-actor-uttar-kumar-discharged-from-hospital-135934759.html

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उत्तर कुमार को हिरासत में लिया था और उनसे पूरे प्रकरण में पूछताछ शुरू की थी। उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब उनके पूरे टेस्ट होने के बाद उनकी तबीयत ठीक हुई तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना शालीमार गार्डन पर एक युवती ने उत्तर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने युवती के आरोप के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2025 09 16 at 9.26.37 PM
Share This Article
Leave a comment