सिवालखास/मेरठ (शिखर समाचार)
सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कक्केपुर स्थित डॉ. गिरी इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
मुख्य अतिथि जितेन्द्र सतवाई और विशिष्ट अतिथि पं. आदेश फौजी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का हुआ शानदार आयोजन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवाई उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. आदेश फौजी शामिल हुए। मंच का संचालन प्रदीप शर्मा ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन अमरपाल प्रधान और सह संयोजन जितेन्द्र गोस्वामी ने संभाला।
मुख्य अतिथि जितेन्द्र सतवाई ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी के सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने “नए भारत” को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं पं. आदेश फौजी ने कहा कि मोदी जी ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक पटल पर चमकाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व की महाशक्तियां भारत को एक निर्णायक शक्ति के रूप में देख रही हैं।
ग्रामीणों और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘भारत के जननायक’ करार देते हुए उनके लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/actor-uttar-kumar-arrested-in-rape-case/
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘भारत को विश्व गुरु बनाने वाले जननायक’ बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में वैद्य सुरेश पूनिया, वेदपाल गिरी, रामकुमार त्यागी, राकेश त्यागी, पवन शर्मा, जगदीश प्रमुख, रविन्द्र कश्यप, रवि बटजेवरा, नितिन शर्मा, कृष्णपाल फुगाट, लक्ष्मण प्रजापति, रोहित गोयल, सुमित बाल्मीकि, देवेंद्र गोस्वामी, बिजेंद्र जाटव, धमेंद्र चौधरी, पंकज शर्मा, दीपक गिरी, योगेश गोस्वामी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
