बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Children Win Hearts with Their Performances at a Cultural Programme IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद खतौली की ओर से शनिवार देर शाम पालिका परिसर में बाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी पार्टी नेता लतेश विधूड़ी और नगर पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज लालू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के 13 विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज लालू ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, अधिवक्ता राकेश सैनी, उपजिलाधिकारी खतौली ललित मिश्रा, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार, रमेश भाटी, रचित मेहता, ब्रजमोहन पांचाल, पूर्व सभासद विनेश कुमार, विनीत ठाकुर, अनुज सहरावत, रविकांत प्रधान, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित जैन, चिराग सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं नामित सभासद मनोज सैनी, सह संयोजक सभासद अजय कुमार भुर्जी, सौरभ जैन, नामित सभासद रजत जैन, कार्यक्रम प्रभारी सिराज फातिमा और सह प्रभारी प्रिन्सी शर्मा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Share This Article
Leave a comment