गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दीपावली एवं त्योहारों के मद्देनजर अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध रूप से
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पटाखे कहां से लेकर आया था और इनके भंडारण एवं बिक्री में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
