दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों तक पहुंचाकर नोएडा लोक मंच ने पेश की सेवा और सद्भाव की मिसाल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Noida Lok Manch Sets an Example of Service and Harmony by Spreading Diwali Joy Among the Needy. IMAGE CREDIT TO: रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। दीपावली के पर्व पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए नोएडा लोक मंच की ओर से सेक्टर-15 स्थित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कई वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित इस पारंपरिक समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के माध्यम से आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष विभा बंसल, कार्यकारी महासचिव विनीत गर्ग तथा मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा समिति की सचिव लीका सक्सेना उपस्थित रहीं। विशेष बात यह रही कि अस्वस्थ होने के बावजूद लीका सक्सेना संगठन के प्रति अपने जुड़ाव और समर्पण के चलते समारोह में शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने सदस्यों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान पुस्तकालय के कर्मचारियों के साथ आत्मीय संवाद किया गया और संगठन की गतिविधियों तथा आपसी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मंच की ओर से सभी कर्मचारियों को मिठाइयां और दीपावली के उपहार भी भेंट किए गए।

200 बच्चों को बांटी मिठाइयां, सेवा केंद्रों पर भी पहुंची टीम

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

दीपावली की खुशियां समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन की टीम ने संस्कार अध्ययन केंद्र, अंतिम निवास और दवा बैंक सहित विभिन्न सामाजिक सेवा केंद्रों का दौरा किया। यहां लोगों को मिठाइयां वितरित कर त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया गया। इसके अतिरिक्त सेक्टर-15 स्थित ज्ञानश्री स्कूल के लगभग 200 बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं। मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।

सामाजिक सेवा और सहयोग को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

समारोह में पदाधिकारियों और सदस्यों ने भविष्य में भी सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें और जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी प्रसन्नता आए। नोएडा लोक मंच की इस पहल ने दीपावली के अवसर पर सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का प्रेरक संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment