शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को शिक्षा, चिकित्सा, भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध हो जाए तथा उसके घर तक पक्की सड़क पहुंच जाए तो उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव निश्चित है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का शुभारंभ
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत ग्राम हिंगोखेड़ी निवासी किसान सुंदर को लगभग 24 लाख रुपये के अनुदान पर ट्रैक्टर सहित कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए। वहीं ग्राम टिटौली निवासी किसान भोपाल सिंह को चार लाख रुपये के अनुदान पर ट्रैक्टर एवं कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी सौंपी गई। जल शक्ति मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण किया। साथ ही आंगनबाड़ी विभाग के कार्यक्रम में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई।
सरकार की योजनाओं पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और लखपति दीदी योजना जैसी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया हैशामली में विकास कार्यों का उल्लेख
उन्होंने बताया कि जनपद शामली में बंटीखेड़ा में 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, पुलिस लाइन, पीएसी परिसर, कलेक्ट्रेट भवन, विकास भवन, जिला संयुक्त चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर ब्लॉक, औषधि भंडार, राजकीय महिला आईटीआई तथा विभिन्न राजकीय कन्या डिग्री कॉलेजों का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जनपद के 1.41 लाख से अधिक किसानों को 502 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख से अधिक लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं।
सड़क और कनेक्टिविटी पर सुधार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सड़क संपर्क के मामले में शामली प्रदेश के अग्रणी जनपदों में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार से आवागमन सुगम हुआ है और अब शामली से लखनऊ की दूरी भी काफी कम समय में तय की जा सकती है।
इस अवसर पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाधिकारी आलोक यादव, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
