सिर में गोली लगा मिला मजदूर का शव, रामपुर मनिहारान में मचा हड़कंप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Labourer’s Body Found with a Gunshot Wound to the Head, Causing Panic in Rampur Maniharan IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर (शिखर समाचार)। नगर के बाहरी इलाके में लालू माजरा मार्ग पर मंगलवार को सिर में गोली लगा एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, हालांकि अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी जांच की जा रही है।

लालू माजरा मार्ग पर मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव सहजवा निवासी करीब 52 वर्षीय आरिम के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और पिछले तीन वर्षों से हरियाणा के यमुनानगर में रहकर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार को उसका शव लालू माजरा मार्ग पर पड़ा मिला। गांव के प्रधान अरुण की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह, पुलिस जांच में जुटी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर ने बताया कि मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment