कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर हरिद्वार और बिजनौर पुलिस की संयुक्त रणनीति, सुरक्षा व यातायात प्रबंधन पर बनी कार्ययोजना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Joint Strategy by Haridwar and Bijnor Police for Kanwar Yatra 2026; Action Plan Prepared for Security and Traffic Management IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हरिद्वार जनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट परिवर्तन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता हरिद्वार की पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव तथा बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (यातायात) गौतम राय ने की। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों जनपदों के बीच भारी वाहनों के संचालन, वैकल्पिक मार्गों के निर्धारण तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी यातायात योजना लागू की जाएगी।

सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती पर सहमति

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में यह भी तय किया गया कि दोनों राज्यों की सीमाओं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना अथवा कानून व्यवस्था से जुड़ी घटना की सूचना मिलने पर दोनों जनपदों की पुलिस तत्काल समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करेगी।

अधिकारियों ने यात्रा अवधि में निरंतर संवाद बनाए रखने और सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया।

विभिन्न पुलिस अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में बिजनौर की ओर से क्षेत्राधिकारी यातायात/नजीबाबाद, थाना प्रभारी नजीबाबाद, थाना प्रभारी मंडावली तथा यातायात प्रभारी शामिल रहे। वहीं हरिद्वार की ओर से क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, थाना प्रभारी श्यामपुर, यातायात प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

सभी अधिकारियों ने मिलकर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाने के लिए संयुक्त रूप से आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की और समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

Share This Article
Leave a comment