घर का भेदी निकला चोर, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा, लाखों की नकदी जेवर बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The insider at home turned out to be the thief. The police solved the case within 24 hours and recovered cash and jewellery worth lakhs. IMAGE CREDIT TO POLICE

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का ही रिश्तेदार निकला। खालापार थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 6 लाख 50 हजार रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

सूने घर में हुई थी लाखों की चोरी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जानकारी के अनुसार जहांगीर पट्टी सुजड्डू निवासी जुबैर पुत्र खालिद ने 29 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 26 से 28 अप्रैल के बीच उसका परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने लॉकर से करीब 7 लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक विकास सिंघल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस के माध्यम से तेजी से सुराग जुटाए। 30 अप्रैल को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शामली बाईपास स्थित वहलना पुल के नीचे चेकिंग के दौरान नदीम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रिश्तेदार ही निकला आरोपी, लाखों की बरामदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पीड़ित परिवार का करीबी रिश्तेदार है और उसे घर में रखे नकदी व जेवरात की पूरी जानकारी थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.50 लाख रुपये नकद, दो सोने के कंगन, एक अंगूठी और एक माथे का टीका बरामद किया है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment