मुंबई के निर्माता सीएल सैनी पहुंचे शामली, सनातन धर्म पर फिल्म बनाने की तैयारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
C.L. Saini from Mumbai visits Shamli; preparing to make a film on Sanatan Dharma IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना से संवाद के लिए मुंबई से प्रसिद्ध निर्माता एवं लेखक सीएल सैनी गुरुवार को शहर के लाजपत राय क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था देशभर में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

संगठन के कार्यों की सराहना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सीएल सैनी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जैसे महान महापुरुषों ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके त्याग और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवा वर्ग अपनी संस्कृति और इतिहास से प्रेरणा ले सके।

धार्मिक धारावाहिकों और वेब सीरीज पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने बताया कि वे दूरदर्शन जगत के कई लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिकों देवों के देव महादेव, सिया के राम, परमावतार श्रीकृष्ण सहित अनेक परियोजनाओं पर कार्य कर चुके हैं। उनकी हालिया वेब शृंखला ‘स्नो ब्राइड’ भी जल्द ही ओटीटी मंच पर प्रसारित होने जा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक विषयों पर आधारित फिल्में और धारावाहिक भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।

फिल्म निर्माण की तैयारी और स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

दीपक सैनी ने बताया कि शीघ्र ही सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति पर आधारित एक हिंदी film का निर्माण किया जाएगा, जिसमें समाज को प्रेरित करने वाली ऐतिहासिक और धार्मिक झलक प्रस्तुत की जाएगी।
इस अवसर पर दीपक सैनी ने सीएल सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की दिशा तय करने में लेखनी की शक्ति सबसे प्रभावशाली होती है। कार्यक्रम में लालसिंह सैनी (भजन गीतकार), प्रवीण तरार (लेखक), संजय सैनी, रिंकू सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment