इंदिरा पर्यावरण भवन : नगर आयुक्त ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से साझा की निगम की कार्य योजना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Indira Environment Building: Municipal Commissioner IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

नई दिल्ली/ गाजियाबाद (शिखर समाचार)। इंदिरा पर्यावरण भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को साझा किया गया और आगे की योजनाओं को भी उपस्थित जनों को बताया। मौके पर केंद्रीय मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन भूपेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनके समक्ष गाजियाबाद नगर निगम की वायु गुणवत्ता सुधार के लिए चल रहे कार्यों को साझा किया गया। नगर आयुक्त ने प्रेजेंटेशन में सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए किया जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया, जिसमें सड़कों को पक्का करने का कार्य तथा खाली स्थान पर इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य को दर्शाया गया। इसके अलावा वायु गुणवत्ता सुधार के लिए रोड स्वीपिंग के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों को भी बताया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 13 रोड स्वीपिंग मशीन, 18 एंटी स्मोक गण तथा 42 वॉटर स्प्रिंकलर का इस्तेमाल करते हुए वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने उपस्थित जनों के समक्ष निगम की भूमि पर वृहद स्तर पर किए जा रहे प्लांटेशन के बारे में भी बताया। गाजियाबाद नगर निगम के ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को भी पूर्ण रूप से हरा भरा बनाने के कार्य की प्रेजेंटेशन दी। वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर आगामी योजनाओं को भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया, जिसमें लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर ग्रीनरी बढ़ाने की योजना है। 150 करोड़ से मलिन बस्तियों के साथ-साथ मुख्य मार्गो के साथ अधिक पक्की सड़क देने के कार्य को रफ्तार देने की योजना है तथा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से शहर को जाम मुक्त बनाने की योजना भी है, जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

Share This Article
Leave a comment