राष्ट्रीय कुश्ती पदक विजेता सावेज पहलवान का भव्य स्वागत, सांसद ने बढ़ाया हौसला

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand Welcome for National Wrestling Medalist Savaj Pehlwan; MP Boosts Morale | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले कस्बा निवासी सावेज उर्फ मुन्ना पहलवान का शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद हरेंद्र मलिक ने शिरकत कर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।

कस्बे के मदरसा विलायत उल इस्लाम पीर शाहविलायत में आयोजित समारोह का संचालन आसिफ कुरैशी ने किया। उन्होंने बताया कि सावेज उर्फ मुन्ना पहलवान ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर बुढ़ाना और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है।

ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत: सांसद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सावेज ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है। ऐसे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सावेज की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

समारोह के दौरान नगर के गणमान्य लोगों ने सावेज पहलवान का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर तौसीफ राही, ताज जिया, इसरार कुरैशी, फसी अख्तर, नूर मोहम्मद, नवाब कुरैशी, मोहम्मद मियां, याकूब राणा, जमील सैफी, नूर मंसूरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment