जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A Grand Freshers’ Party Organized at GNIOT Group of Institutions, Welcoming the New Students. IMAGE CREDIT TO: सूचना विभाग

गौतमबुद्धनगर (शिखर समाचार)। नॉलिज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना, उन्हें नए शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उनके बीच आत्मीयता का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों एवं विभागों के विद्यार्थी भारी उत्साह और जोश से सराबोर नजर आए।

इस रंगारंग कार्यक्रम में मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक और आधुनिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, फैशन शो वॉक, स्किट और नाट्य मंचन जैसी शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। विशेष रूप से फैशन शो के दौरान छात्रों ने अपने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्टाइल का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे सभी ने सराहा।

विभिन्न पाठ्यक्रमों से चुने गए मिस्टर एवं मिस फ्रेशर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों से मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया। बीटेक से शिवांश व एकता, बीसीए से विक्की व तन्वी सिंह, एमसीए से सरवजीत चौहान व महिमा उपाध्याय, बीबीए से अर्पित व प्रियांशी, एमबीए से नित्यानंद व भूमिका और फार्मेसी से आर्यन खान व कीर्तिका को विजेता चुना गया। इसी प्रकार अन्य संकायों से भी कई विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया।

चेयरमैन ने सर्वांगीण विकास पर दिया जोर, आकाश चौहान की लाइव प्रस्तुति ने मचाया धमाल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

समारोह को संबोधित करते हुए ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसिद्ध गायक आकाश चौहान का लाइव शो आयोजित किया गया, जिनकी बेहतरीन प्रस्तुतियों ने युवाओं में भारी जोश भर दिया और छात्रों ने देर तक इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

Share This Article
Leave a comment